NIA Recruitment 2021 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका आया है। राजस्थान स्थित नेशनल इंस्टीट़्यूट ऑफ आयुर्वेद (NIA Recruitment 2021) में अलग-अलग पदों पर नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि तक या इससे पहले अपना आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को एनआईए के आधिकारिक वेबसाइट nia.nic.in पर विजिट करना होगा।