NIC Recruitment 2023: राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (National Informatics Centre) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने तकनीकी सहायक और अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के इच्छुक और योग्य है, वे NIELIT की आधिकारिक साइट nielit.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 4 मार्च से शुरू हो गयी है और ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 4 अप्रैल, 2023 है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (National Informatics Centre) की इस भर्ती के तहत कुल 598 पदों को भरेगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन /पोस्ट-ग्रेजुएशन/बीटेक/एमटेक व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। कृपया विस्तृत और सम्पूर्ण जानकारी के लिए आधिकारिक साइट nielit.gov.in पर जाएं।