REET Online Form corrections: राजस्थान की रीट भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 48 हजार पदों को भरा जाना है। इस भर्ती परीक्षा का मकसद स्कूलों में खाली पड़े पदों को भरना है तो अगर आपने भी शिक्षक बनाने के लिए रीत भर्ती परीक्षा में आवेदन किया है तो यह खबर आपके लिए है। राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (स्तर -1 और स्तर -2) पदों के लिए REET 2022 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन सुधार प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 12 मार्च, 2023 तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं। तो अगर आप अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करना चाहते है तो 300 रुपये का ऑनलाइन शुल्क देना होगा। आवेदन पत्र में सुधर आप कुछ वैयक्तिक जानकारियों को छोड़कर अन्य सभी जैसे श्रेणी, विशेष श्रेणी, पोस्ट श्रेणी, शैक्षणिक योग्यता, जिलेवार वरीयता, एवं वैवाहिक जैसे की विधवा, परित्यक्ता आदि में संशोधन कर सकेंगे।