NTPC Recruitment 2023: जो कैंडिडेट्स रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए अच्छा मौका है। एनटीपीसी असिस्टेंट मैनेजर पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। योग्य उम्मीदवार एनटीपीसी की आधिकारिक साइट careers.ntpc.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) ने इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन डिसिप्लिन में असिस्टेंट मैनेजर (ऑपरेशन/मेंटेनेंस) पदों पर कुल 300 पदों को भरने जा रहा है। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा कराना होगा। जनरल, ओबीसी और इडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को आवदेन शुल्क 300 रुपए है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से न्यूनतम 60% के साथ इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन में बीटेक किया होना चाहिए। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) भर्ती में कैंडिडेट्स का चयन होने के कैंडिडेट्स को 60000 रुपये से 18000 रुपये के बीच मासिक वेतन दिया जाएगा।