30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PNB Recruitment 2022: पंजाब नेशनल बैंक में 145 पदों पर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने मैनेजर और सीनियर मैनेजर के 145 पदों पर नौकरी निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू हो गई है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल है। उम्मीदवार पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 23 Apr 2022, 11:49 AM IST

PNB Recruitment 2022

PNB Recruitment 2022

PNB Recruitment 2022: बैंक में करियर बनाना का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के जरिए पीएनबी मैनेजर रिस्क, मैनेजर क्रेडिट और सीनियर मैनेजर ट्रेजरी के लिए 145 खाली पद भरने जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पीएनबी की इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 7 मई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि : 22 अप्रैल, 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 7 मई, 2022

वैकेंसी डिटेल
कुल पदों की संख्या : 145 पद
मैनेजर (रिस्क) : 40 पद
मैनेजर (क्रेडिट) : 100 पद
सीनियर मैनेजर (ट्रेजरी) : 5 पद

यह भी पढ़ें- SBI SO Recruitment 2022: सीनियर एग्जीक्यूटिव, मैनेजर और अन्य पदों भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल



आयु सीमा
उपरोक्त सभी मैनेजर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 25 साल और ज्यादा से ज्यादा 35 साल होनी चाहिए। सीनियर मैनेजर पदों (ट्रेजरी) के लिए आयु की अधिकतम सीमा 37 वर्ष है। हालांकि आरक्षण के तहत उम्मीदवार को छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- Police Recruitment 2022: 8वीं पास के लिए पुलिस विभाग में नौकरी, जल्दी करें आवेदन


योग्यता मानदंड
मैनेजर (क्रेडिट) – उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ सीए/सीडब्ल्यूए/सीएफए या ग्रेजुएट या MBA होना चाहिए। अलावा संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी हो।
मैनेजर (रिस्क) – सीए / सीडब्ल्यूए / सीएफए या किसी भी विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट या फाइनेंस में MBA किया हुआ होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए।
सीनियर मैनेजर (ट्रेजरी) – सीए/सीडब्ल्यूए/सीएफए या किसी भी विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन डिग्री और फाइनेंस में फुल टाइम MBA या फाइनेंस में PGDM या फाइनेंस में विशेषज्ञता के साथ समकक्ष पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है।

वेतनमान
मैनेजर (क्रेडिट) : 48170-1740/1-49910- 1990/10-69810 रुपए
मैनेजर (रिस्क) : 48170-1740/1-49910- 1990/10-69810 रुपए
सीनियर मैनेजर (ट्रेजरी) : 63840-1990/5-73790- 2220/2-78230 रुपए