29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Police Recruitment 2022: 8वीं पास के लिए पुलिस विभाग में नौकरी, जल्दी करें आवेदन

Police Recruitment 2022 : पुलिस विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। कोलकाता पुलिस विभाग ने सिविक वालंटियर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक या इससे पहले आवेदन कर सकते है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 22 Apr 2022, 12:35 PM IST

Police Recruitment 2022

Police Recruitment 2022

Police Recruitment 2022 : पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। इसके लिए कोलकाता पुलिस विभाग ने सिविक वालंटियर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 26 अप्रैल 2022 तक नवीनतम पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि और समय के बाद कोई आवेदन प्राप्त नहीं होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए कोलकाता पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट kolkatapolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अंतिम तिथि पास में आ रही है ऐसे में जल्दी आवेदन करें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक दिशा निर्देश ध्यान से पढ़े लें।

30 पदों पर होगी भर्ती
इच्छुक उम्मीदवार कोलकाता पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट (www.kolkatapolice.gov.in) से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं या कोलकाता पुलिस के संबंधित कार्यालय से इसे प्राप्त कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 30 खाली पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://www.kolkatapolice.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 26 अप्रैल, 2022

वैकेंसी डिटेल
जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के जरिए कुल 30 पद भरे जाएंगे।


यह भी पढ़ें- दिल्ली परिवहन विभाग में निकली है बंपर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल



योग्यता मानदंड
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 8वीं पास होना चाहिए।

आयु सीमा
कोलकाता पुलिस के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2022 को 20 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- SBI में सीनियर एग्जीक्यूटिव, मैनेजर और अन्य पदों भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल



ऐसे करें कोलकाता पुलिस के लिए आवेदन
आवेदक कोलकाता पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट (www.kolkatapolice.gov.in) से निर्धारित "आवेदन पत्र" डाउनलोड करेंगे या कोलकाता पुलिस के संबंधित कार्यालय से इसे प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को निर्धारित दस्तावेजों के साथ विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र को पुलिस उपायुक्त, केंद्रीय डिवीजन, कोलकाता पुलिस के कार्यालय 138, एस.एन. बनर्जी रोड, कोलकाता- 700013 में व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा 26 अप्रैल 2022 तक जमा करना आवश्यक है।