
MES Recruitment 2023
MES Recruitment 2023: राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी (MES) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए भर्ती निकाली है । प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 125 पदों के लिए ये भर्ती निकली है। प्रोफेसर वेतन के लिए 153900 प्रति माह, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए वेतन 99900 प्रति माह, सहायक प्रोफेसर वेतन के लिए 70000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 2 से 3 वर्ष के शिक्षण और अनुसंधान अनुभव, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के पद के लिए आपके पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के मानदंडों के अनुसार प्रासंगिक योग्यता होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार राजस्थान MES की आधिकारिक वेबसाइट rajmedicaleducation.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कृपया अधिक जानकारी के लिए विस्तृत विज्ञापन देखें।
राजस्थान एमईएस भर्ती के लिए वेतन विवरण-
प्रोफेसर वेतन के लिए- 153900 प्रति माह, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए वेतन - 99900 प्रति माह, सहायक प्रोफेसर वेतन के लिए 70000 रुपये प्रतिमाह दिया जायेगा। कृपया अधिक जानकारी के लिए विस्तृत विज्ञापन देखें।
राजस्थान एमईएस भर्ती 2023 शैक्षिक योग्यता और अनुभव -
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 2 से 3 वर्ष के शिक्षण और अनुसंधान अनुभव के साथ DM/ M.Ch/ DNB (संबंधित विषय) जैसी योग्यता होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें-हरियाणा CET के 31,529 ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन हुए शुरू, इस तरह करें आवेदन
राजस्थान एमईएस भर्ती रिक्त पदों की संख्या ?
प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए 125 रिक्तियां उपलब्ध हैं। जिसमें प्रोफेसर के 34 पद, एसोसिएट प्रोफेसर 34 और असिस्टेंट प्रोफेसर 57 शामिल हैं।
राजस्थान एमईएस भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया-
1. राजस्थान MES की आधिकारिक वेबसाइट rajmedicaleducation.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन करें लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आवेदन पत्र में सभी आवश्यक विवरण भरें।
4. इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन जमा करें।
5. अब भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।
यह भी पढ़ें- 4792 स्टाफ नर्स और अन्य पदों के लिए अभी करें ऑनलाइन आवेदन
Published on:
18 Mar 2023, 1:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.