6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा सचिवालय में निकली वैकेंसी, 29 जून है अंतिम तारीख

राजस्थान विधानसभा में 11 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी...। ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन...।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manish Gite

•

Updated: 21 Jun 2023, 10:47 AM IST

rj-job.gif

राजस्थान विधानसभा के सचिवालय में कई पदों पर होगी भर्ती।

राजस्थान विधानसभा सचिवालय में कर्मचारियों की भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ है। इसमें 11 पद भरे जाने हैं। रिक्त पदों में सामान्य श्रेणी के दो पद हैं। ओबोसी के 3, एमबीसी के 2 पद और ews के चार पद आरक्षित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान विधानसभा की ऑफिशियल वेबसाइट assembly.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि जून माह की 29 तारीख है।

यह भी देखें

विधानसभा में निकली कई पदों पर सरकारी भर्ती, सैलरी 62 हजार तक

योग्यता और आयु सीमा

इस सरकारी नौकरी में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल होना चाहिए, वहीं अधिकतम 40 साल आयु सीमा रखी गई है। आयु में छूट राज्य सरकार के नियम के मुताबिक होगी। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट, सामान्य और इडब्ल्यूएस (EWS) कैटेगरी की महिलाओं को 5 साल की छूट, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी की महिलाओं को 10 साल तक की छूट मिलेगी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए निकली इस भर्ती में आवेदक कम से कम 5वीं पास होना चाहिए। साथ ही हिन्दी और राजस्थानी भाषा की समझ होना चाहिए।

20 हजार तक मिलेगी सैलरी

चयन के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लेवल-1, पे बैंड-1, 5200-20200 ग्रेड पे 1700 दिया जाएगा। शुरू के दो साल का समय प्रोबेशन पीरियड होगा, जिसमें दो साल तक 12,500 रुपए वेतन दिया जाएगा। प्रोबेशन पीरियड पूरा होने के बाद वेतन-भत्ते सहित निर्धारित सरकारी लाभ मिल सकेंगे।

लिखित परीक्षा भी होगी

अधिक आवेदन आने की स्थिति में लिखित परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। इसमें आवेदन की छंटनी होगी। इसके बाद साक्षात्कार लिए जाएंगे। डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के बाद ही नियुक्ति-पत्र दिया जाएगा।

आवेदन के साथ फीस

आवेदक को इन पदों पर आवेदन के लिए शुल्क भी देना होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों से 600 रुपए लिए जाएंगे, वहीं अन्य आरक्षि कैटेगरी के उम्मीदवारों से 400 रुपए फीस ली जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

-ऑफिशियल वेबसाइट assembly.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-इस वेबसाइट के होम पेज पर जाएंगे।
-यहां भर्ती का नोटिफिकेशन दिखेगा। उसका अवलोकन अच्छे से कर लें।
-आवेदन के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
-लॉग इन करने के बाद ऑनलाइन फॉर्म भर दें
-फॉर्म सम्मिट करने के बाद एक कॉपी डाउनलोड कर लें और साथ ही रिसीप्ट भी रख लें।
-अपने रिकार्ड या मैमोरी के लिए इसका प्रिंट भी निकाल लें।

यहां भी निकली है सरकारी नौकरी

Govt Job: विधानसभा में निकली कई पदों पर सरकारी भर्ती, सैलरी 62 हजार तक
UPPSC ने निकाली 394 पदों पर सीधी भर्ती, 14 जुलाई अंतिम तारीख
जापान में रोजगार का अवसर, डेढ़ लाख रुपए स्टाइपेंड भी देगी सरकार
गोवा में सरकारी नौकरी करने का मौका, कई पदों पर आज ही करें आवेदन
नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
उत्तर प्रदेश में कृषि टेक्निकल असिस्टेंट की भर्ती, 3466 पद हैं खाली
Aiims Recruitment: एम्स में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां करें ऑनलाइन आवेदन