RBI Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने ग्रेड B में खोली पदों के लिए नौकरी के लिए अधिसूचना जारी की है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अधिकारी ग्रेड 'बी' - सामान्य, अधिकारी ग्रेड 'बी' - डीईपीआर, और अधिकारी ग्रेड 'बी - डीएसआईएम' के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इन पदों के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आरबीआई ग्रेड बी आवेदन लिंक 18 अप्रैल 2022 को बंद हो जाएगा। भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारा आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर विजिट करें।