ऐसे करें अप्लाई
आरबीआई ग्रेड बी अप्लीकेशन 2021 सबमिट करने के लिए उम्मीदवारों को आरबीआई की वेबसाइट पर विजिट करने के बाद कैरियर सेक्शन में जाना होगा, जहां ग्रेड बी भर्ती से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर आरबीआई ग्रेड बी नोटिफिकेशन 2021 के अंदर ही ऑनलाइन आवेदन की लिंक दिया गया है, जिसके माध्यम से अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। अप्लीकेशन पेज पर उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवंटित रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आरबीआई ग्रेड बी अप्लीकेशन 2021 के समय उन्हें 850 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है।