स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 21 मार्च को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे 11 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें प्रथम प्रश्न पत्र (सामान्य ज्ञान, विज्ञान और राजस्थान जीके) हल करना होगा। दूसरी शिफ्ट में परीक्षा 2:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें द्वितीय प्रश्न पत्र (सामान्य हिन्दी व अंग्रेजी) विषय का होगा। उम्मीदवारों को निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा केंद्रों पर कोरोना वायरस महामारी से संबंधित निर्देशों का पालन भी करना जरुरी होगा।