8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari Job: बिहार सिपाही चालक भर्ती की पीईटी तारीख जारी, यहां से करें चेक

Sarkari Job: बिहार पुलिस चालक कांस्टेबल 2021 पीईटी परीक्षा की तारीख जारी कर दी गई है। उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर तारीख और अन्य विवरण देख सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 22 Apr 2021, 2:06 PM IST

Bihar Police Constable 2021 exam

Bihar Police Constable 2021 exam

Sarkari Job: केंद्रीय चयन बोर्ड (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार पुलिस चालक सिपाही के 1722 पदों पर भर्ती के लिए CSBC ने बिहार पुलिस ड्राइवर कॉन्स्टेबल 2021 के फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट की तारीख जारी कर दी है। सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए पीईटी परीक्षा 7 मई, 2021 को बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी। और इसके लिए एडमिट कार्ड 25 अप्रैल, 2021 को सीएसबीसी की आधिकारिक साइट csbc.bih.nic.in पर जारी किए जाएंगे।

Read More:- Sarkari Naukri: हरियाणा विधानसभा की ओर से विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन


आपको बता दें कि इससे पहले इन पदों की भर्ती के लिए लिखित परिक्षा ली गई थी जिसके नतीजें केंद्रीय चयन बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए थे। जो उम्मीदवारों इस लिखित परीक्षा में क्वालीफाई हुए है वे लोग ही इस पीईटी परीक्षा में शामिल किए जाएंगे। यह परीक्षा 7 मई 2021 को पटना हाई स्कूल Gardanibagh, Patna - 800002 में होगी। उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अगर उम्मीदवार इसे ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर पाते हैं तो जारी की गई आधिकारिक सूचना के अनुसार वे अपना डुप्लीकेट एडमिट कार्ड CSBC, बैंक होर्डिंग रोड (सचिवालय हाल्ट के पास), पटना से 10 AM और 5 PM के बीच 4 और 5 मई, 2021 को एकत्र कर सकते हैं।

Read More:-UPSESSB TGT, PGT 2021: TGT, PGT भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई

इस भर्ती के माध्यम से बिहार पुलिस में ड्राइवर कॉन्स्टेबल के 1722 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और वाहन चालन दक्षता परीक्षा (ड्राइविंग टेस्ट) के आधार पर किया जाएगा।