मुख्य परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी। इस परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा लिखित होगी, जिसमें डिस्क्रिप्टिव प्रश्न भी पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में पहला पेपर गुजराती भाषा, दूसरा पेपर इंग्लिश लैंग्वेज, तीसरा और चौथा पेपर जनरल स्टडीज का होगा। यह परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी। मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर 2021 में किया जाएगा।