29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari Naukri: बिहार से लेकर राजस्थान तक…इन 5 सरकारी नौकरी में निकली है जबरदस्त भर्तियां, जल्दी करें अप्लाई

Sarkari Naukri: इस हफ्ते बिहार से लेकर राजस्थान तक कई सरकारी नौकरी की भर्ती निकली है। यहां देखें डिटेल्स-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 30 Mar 2025, 3:15 PM IST

Sarkari Naukri

Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है। इस हफ्ते बिहार से लेकर राजस्थान तक कई सरकारी नौकरी की भर्ती निकली है। किसी वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है तो कई के लिए आवेदन फॉर्म जारी किए जाएंगे। अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो यहां देखें डिटेल्स- 

बिहार पुलिस होमगार्ड भर्ती (Bihar Police Home Guard Recruitment 2025) 

बिहार पुलिस के अधीन बिहार होमगार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के तहत 15000 पद भरे जाएंगे और 16 अप्रैल तक आवेदन किए जाएंगे। बिहार होमगार्ड की इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। फिजिकल टेस्ट के आधार पर सेलेक्शन होगा। शैक्षणिक योग्यता और अन्य डिटेल्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें- RRB JE CBT II Exam Date: इस दिन होगी रेलवे जेई CBT-II परीक्षा, 7934 पद के लिए निकाली गई थी भर्ती

राजस्थान कंडक्टर भर्ती (Rajasthan Conductor Recruitment 2025) 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से कंडक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी 27 मार्च से शुरू हो गई है। वहीं इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 अप्रैल 2025 है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in की मदद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान में निकली इस वैकेंसी के लिए 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स की उम्र 18 से कम और 40 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- PM Modi Mann Ki Baat: पीएम ने दिया बच्चों को सक्सेस मंत्र, कहा- छुट्टियों का सही इस्तेमाल करके खुद को निखारा जा सकता है

एनसीआरटीएस भर्ती (NCRTs Recruitment) 

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। भर्ती की आवेदन शुरू है। आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल तक चलेगी। इस भर्ती अभियान के जरिए लगभघ 72 पदों पर नियुक्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबासाइट देखें।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती (BOB Recruitment) 

बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 26 मार्च से शुरू हो गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल 2025 तय की गई है। BOB की इस भर्ती के जरिए 146 पदों पर नियुक्ती की जाएगी। कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 22 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 57 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in देखें।

पंजाब एंड सिंड बैंक भर्ती (Punjab And Sind Bank Recruitment) 

पंजाब एंड सिंड बैंक की ओर से अप्रेंटिस के पद पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च यानी कि आज समाप्त हो जाएगी। इस भर्ती अभियान के जरिए विभिन्न राज्यों में लगभग 158 पदों पर नियुक्ती की जाएगी। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाएं।