SSC Revised Exam Schedule 2021: कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। आयोग ने संशोधित कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। यह बदलाव जूनियर इंजीनियर, सीएपीएफ एसआई, स्टेनोग्राफर ग्रेड सी/डी और सीएचएसएल भर्ती परीक्षा की तिथियों में किया है। एसएससी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक 7 अक्टूबर 2020 को जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर में तिथियों को लेकर संशोधन किया गया है। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम का डाइरेक्ट लिंक निचे दिया गया है।