10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SWR cultural quota recruitment , साउथ वेस्टर्न रेलवे में कल्चरल कोटा के तहत ग्रुप सी के 2 पदों पर भर्ती

SWR recruitment against cultural quota, साउथ वेस्टर्न रेलवे ने कल्चरल कोटा के तहत ग्रुप सी के 2 पदों पर भर्ती

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Jan 28, 2018

swr recruitment 2018

SWR recruitment against cultural quota, साउथ वेस्टर्न रेलवे ने कल्चरल कोटा के तहत ग्रुप सी के 2 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 17 फरवरी 2018 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

साउथ वेस्टर्न रेलवे ( SWR ) में रिक्त पदों का विवरणः
लाइट म्यूजिक (वोकल) - 1 पद
हिंदुस्तानी सितार -1 पद


साउथ वेस्टर्न रेलवे ( SWR ) में रिक्त पदों के लिए पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार ने 12 वीं पास किया हो या एनटीपीसी श्रेणियों के लिए कम से कम 50% अंकों के साथ समकक्ष योग्यता, या उम्मीदवार ने तकनीशियन श्रेणी के लिए 10 वीं कक्षा के साथ अपरेंटिस एक्ट एनसीवीटी/ एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त आईटीआई कम से कम 50% अंकों के साथ पास किया हो।

आयु सीमा - 18 से 29 वर्ष


साउथ वेस्टर्न रेलवे ( SWR ) में रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, व्यावहारिक परीक्षा और एकेडेमिक तथा तकनीकी परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

साउथ वेस्टर्न रेलवे ( SWR ) में रिक्त पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन को सहायक कार्मिक अधिकारी / मुख्यालय, रेलवे भर्ती सेल, दक्षिण पश्चिम रेलवे, दूसरी मंजिल, पुरानी जीएम कार्यालय भवन, क्लब रोड, हुबली -580023 के पते पर 9 फ़रवरी 2018 तक या उससे पहले भेज सकते हैं।

साउथ वेस्टर्न रेलवे ( SWR ) में रिक्त पदों के लिए आवेदन शुल्क:
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग: रु. 500 / -
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पूर्व सैनिक / विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी), महिला, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग: रु. 250 / -

अधिसूचना विवरण:अधिसूचना संख्या: 02/2018

महत्वपूर्ण तिथि:आवेदन की अंतिम तिथि: 17 फरवरी 2018

SWR recruitment against cultural quota 2018:

साउथ वेस्टर्न रेलवे ने कल्चरल कोटा के तहत ग्रुप सी के 2 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

परिचयः

दक्षिण पश्चिम रेलवे भारतीय रेल की एक इकाई है। इसे लघुरूप में दपरे कहा जाता है। इसकी स्थापना 1 अप्रैल 2003 में हुई थी। इसका मुख्यालय हुबली में स्थित है।