29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSC ESE 2020 Result: इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम का रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

UPSC ESE 2020 Result: संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) ने इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2020 का फाइनल रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in, upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। ईएसई परीक्षा 2020 में कुल 302 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 13 Apr 2021, 12:31 PM IST

upsc ese 2020

UPSC ESE 2020 Result: संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) ने इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2020 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। ईएसई परीक्षा 2020 में शामिल योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in, upsc.gov.in पर पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इससे पहले अक्टूबर 2020 में UPSC ने ईएसई की लिखित परीक्षा आयोजित की थी। लिखित परीक्षा का परिणाम आने के बाद मार्च और अप्रैल 2021 में योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें : Government jobs: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, निकली बंपर भर्ती, यहां करें अप्लाई

अंतिम सूची में 302 उम्मीदवारों के नाम शामिल

यूपीएससी ईएसई परीक्षा 2020 में शामिल कुल उम्मीदवारों में से 302 उम्मीदवारों का चयन अंतिम रूप से किया गया है। इनमें सिविल इंजीनियरिंग के 127 उम्मीदवार, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 38 उम्मीदवार, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 32 उम्मीदवार और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग के 75 उम्मीदवार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri: बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020-2021 जारी, ऐसे करें फाइनल लिस्ट डाउनलोड

रैंक और सेवाओं के आधार पर होगा पदों का आवंटन

यूपीएससी की ओर से कहा गया है कि परिणाम की घोषणा की तारीख से 15 दिनों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर मार्क शीट अपलोड करा दी जाएगी। इसके साथ ही यूपीएससी ने अपने आधिकारिक नोटिस में बताया है कि चयनित उम्मीदवारों को मौजूदा नियमों और उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के आधार पर सख्ती से की जाएंगी। विभिन्न सेवाओं/पदों का आवंटन उम्मीदवारों द्वारा हासिल रैंक और सेवाओं की वरीयता के आधार पर होगा ।

इसके अलावा जिन कैंडिडेट्स का रिजल्ट प्रोविजनल मोड में रखा गया गया है, उन्हें कमीशन के ऑरिजनल डॉक्यूमेंट वेरिफाई करने और प्रोविजनल स्टेट्स क्लियर होने तक नियुक्त नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों की प्रोविजनेलिटी केवल तीन महीने की अवधि के लिए वैध रहेगी।

यह भी पढ़ें : Government jobs: सीएसआईआर में साइंटिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, युवा रिसर्चर्स के लिए सुनहरा मौका

अंतिम परिणाम यहां से करें चेक

योग्य उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाएं। होम पेज पर फाइनल रिजल्ट इंजीनियरिंग सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2020 पर क्लिक करें। उसके बाद डॉक्यूमेंट फ़ाइल पर क्लिक करें। इसके बाद यूपीएससी ईएसई फाइनल रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड करें। सबसे अंत में उम्मीदवार अपने रोल नंबर की जांच करें।

यह भी पढ़ें : Govt jobs : जूनियर इंजीनियर के सैकड़ों पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

Web Title : Upsc ese 2020 final result released check successful candidates list