UPSC Exam Calendar 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वर्ष 2024 के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2024 के दौरान आयोजित की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के सभी चरणों की प्रस्तावित तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग ने यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2024 को बुधवार, 10 मई 2023 को जारी करते हुए NDA, CDS, CAPF, CSE/IAS, IFS, IES/ISS, CMS और ESE परीक्षाओं के विभिन्न चरणों (प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार) की तिथियों का एलान कर दिया है। यूपीएससी द्वारा जारी मुताबिक सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा (CSE) 2024 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा (IFS) 2024 26 मई, 2024 को आयोजित होगी। उम्मीदवार जो भी UPSC से संबंधित नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी में लगे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर वार्षिक कैलेंडर देख सकते हैं।