किसान अन्नाराम के खेत में लंबे अर्से से बंद ट्यूबवेल से गैस निकलने की घटना आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। अधिकारियों को निर्देश पर टयूबवेल को जांच होने तक पत्थरों से बंद कर दिया है। उपखंड अधिकारी जवाहरराम चौधरी ने बताया की भू जल विभाग, ऑयल इण्डिया, कैमिकल विभाग एमबीएम विश्वविद्यालय जोधपुर के अधिकारियों ने जायजा लिया है।