6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये क्याः 3 दिन से 60 परिवारों के 300 लोग घरों में ‘कैद’, चाय के लिए भी नहीं मिल रहा दूध

अब मौके पर स्थिति यह है कि बारिश के पानी के साथ सीवरेज और खेत का पानी कॉलोनी में भर जाने से यहां पर करीब चार फीट तक पानी जमा हो गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 25 Jul 2023, 9:16 AM IST

Posh colony being built in Panagar without RERA

Posh colony being built in Panagar without RERA

जोधपुर। शहर से सटे बनाड़ के रमजान जी के हत्था स्थित ईओन सेंटर के पीछे बसी हुई कॉलोनी में 3 दिन से 60 परिवारों के करीब 300 लोग घरों में कैद हैं। यहां रहने वाले लोगों के पास अब चाय पीने के लिए दूध और खाने के लिए सब्जियां भी नहीं है। यहां बसे हुए लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। दरअसल, शहर में गत दिनों हुई बारिश के बाद यहां पर पानी भर गया है। इसके अलावा पास में ही स्थित एक खेत मालिक ने अपने खेत में भरे पानी को निकालने के लिए भी जेसीबी से दीवार तोड़कर सारा पानी इस कॉलोनी की तरफ छोड़ दिया। अब मौके पर स्थिति यह है कि बारिश के पानी के साथ सीवरेज और खेत का पानी कॉलोनी में भर जाने से यहां पर करीब चार फीट तक पानी जमा हो गया। इससे यहां पर रहने वाले लोग पिछले तीन दिन से घरों में ही कैद होकर रह गए हैं।

यह भी पढ़ें- Monsoon Alert: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, बेहद खतरनाक होंगे 4 दिन, यहां होगी मूसलाधार बारिश

बच्चे नहीं जा पा रहे स्कूल

पानी भर जाने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। तो कई सरकारी कर्मचारी कार्यालयों से बार-बार फोन आने के बाद भी वे काम पर जाने में अक्षम है। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक सरकारी कर्मचारी ने बताया कि उसके कार्यालय से ड्यूटी पर आने के लिए कई बार फोन आए, लेकिन वो निकल नहीं पा रहा है। इससे पिछले तीन दिनों से कार्यालय में उसकी अनुपस्थिति लग रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि समस्या की शिकायत एसडीएम से लेकर सीएम पोर्टल तक की गई, लेकिन कोई भी सुध लेने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें- IMD Heavy Rain Alert: 72 घंटे होंगे बेहद भारी, इतने जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, बड़ा अलर्ट जारी


अधिकारी एक-दूसरे के विभाग पर डाल रहे जिम्मा

सोमवार को समस्या का पता लगाने के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन विभिन्न विभागों से अधिकारियों ने इस समस्या का ठीकरा एक-दूसरे पर फोड़ने का प्रयास किया। मौके पर अधिकारियों के बीच नोंक-झोंक भी हुई, लेकिन अधिकारी समस्या का हल निकालने के बजाए वहां से रवाना हो गए। वहीं शहर में जहां पर जलभराव की समस्या है तो वहां की स्थिति के बारे में हमें बताएं। पत्रिका आपकी समस्या को प्रमुखता से उजागर कर जिम्मेदारों तक पहुंचाकर राहत पहुंचाने का पूरा प्रयास करेगा।