
Jodhpur News : दिल्ली से जोधपुर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण 7 घंटे देरी से जोधपुर पहुंची। ऐसे में वापस दिल्ली जाने के लिए अंतिम फ्लाइट ने रात 10 बजे उड़ान भरी। यहां जोधपुर एयरपोर्ट और उधर दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री 8 से 9 घंटे तक फंसे रहे। दरअसल, एयर इंडिया की इस फ्लाइट का जोधपुर पहुंचने का समय दोपहर 2.20 बजे था, लेकिन दिल्ली में उड़ान भरने के समय ही तकनीकी खराबी हो गई। इससे यात्री रात 8 बजे तक इसमें फंसे रहे। रात 8 बजे फ्लाइट ने दिल्ली से उड़ान भरी, जो रात 9.20 बजे जोधपुर पहुंची। यहां से उसकी रवानगी का शेड्यूल समय दोपहर 3 बजे का था और यात्री दोपहर एक बजे से इंतजार कर रहे थे। यह फ्लाइट रात 10 बजे रवाना हुई।
दिल्ली फ्लाइट से जोधपुर पहुंचे यात्रियों ने बताया कि वे करीब चार घंटे फ्लाइट में ही फंसे रहे। उनको किसी प्रकार का खाना-पीना नहीं दिया गया। विरोध किया तो उनके लिए व्यवस्था की गई। लम्बे समय बाद यह एयरपोर्ट रात को भी खुला। जोधपुर एयरपोर्ट से शाम 5.30 बजे अंतिम फ्लाइट हैदराबाद के लिए है। बहुत लम्बे समय बाद रात को फ्लाइट रवाना हुई।
Updated on:
17 Nov 2024 09:04 am
Published on:
17 Nov 2024 09:04 am
