2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में दर्ज शिकायत के बाद मुंबई में चल रहे नेटवर्क का खुलासा, 200 से ज्यादा लड़कियों के संपर्क में थी गैंग; ऐसे जाल में फंसाते

जोधपुर में दर्ज एक शिकायत की जांच करते हुए पुलिस ने मुंबई से संचालित एक ऐसे नेटवर्क का खुलासा किया है, जो ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवतियों से संपर्क कर रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी 200 से अधिक युवतियों के संपर्क में थे।
2 min read
Google source verification
Online Blackmailing

अनैतिक गतिविधियों के नेटवर्क का खुलासा। फोटो: एआई

जोधपुर। ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम के नाम पर मुंबई से देशभर में चल रहे अनैतिक गतिविधियों के नेटवर्क का जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मुंबई से गिरफ्तार दो आरोपियों के मोबाइल से 30 युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो और चैट मिली है। करीब 200 से अधिक युवतियों से वर्क फ्रॉम होम के नाम पर संपर्क करने का रिकॉर्ड भी मिला है। मामले का खुलासा जोधपुर की एक युवती की शिकायत के बाद हुआ।

पुलिस महानिरीक्षक जोधपुर रेंज सत्येंद्र सिंह और जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पंकज यादव के निर्देशन में साइबर सेल जोधपुर ग्रामीण ने यह कार्रवाई की। साइबर सेल ने आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी और पुलिस टीम मुंबई भेजी गई। करीब दो दिन तक रैकी के बाद मुख्य आरोपी फैजान अहमद पुत्र अजिमुल्ला अहमद निवासी शिवाजी नगर मानखुर्द, मुंबई और सह आरोपी आमीर हुसैन पुत्र अहमद अंसारी निवासी कुर्मी टोल टोला साहेबगंज, झारखंड हाल निवासी मुंबई को गिरफ्तार किया। उनसे गिरोह के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 31 अगस्त को पीड़िता ने महिला थाना जोधपुर ग्रामीण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार उसने ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद एक व्यक्ति ने संपर्क किया और ऑनलाइन काम दिलाने के नाम पर आइडी प्रूफ तथा साइन लिए। उसे सोशल मीडिया पर रील्स को लाइक, शेयर और रिव्यू देने जैसे टास्क दिए। झांसा देकर पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हासिल कर लिए फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

दरिंदगी का आरोप

आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए भी वसूले। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी जोधपुर आया और एक होटल में बुलाकर दरिंदगी की। मामले की जांच साइबर सेल के निरीक्षक रमेश कुमार सरवटा के नेतृत्व में शुरू की गई।

ऐसे करते थे फ्रॉड

200 से अधिक युवतियों से संपर्क

पुलिस के मुताबिक एक कंपनी के नाम से वर्क फ्रॉम होम से संबंधित प्रोफाइल मिली हैं, जिसमें 200 से अधिक युवतियों के टास्क, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी जैसी जानकारी दर्ज हैं। आरोपी राजस्थान की करीब 10, मुंबई की 50 से अधिक और देशभर की 200 से अधिक युवतियों के संपर्क में थे। मुंबई के मरीन ड्राइव थाने में भी इनके खिलाफ मामला दर्ज है।

आरोपियों से पूछताछ जारी

रिपोर्ट के बाद आरोपी फैजान अहमद के खिलाफ पोक्सो में मामला दर्ज किया था। फैजान और उसके साथी को मुंबई से पकड़ा है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
-पंकज यादव, एसपी, जोधपुर ग्रामीण

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग