
Rajasthan Election Voting 2023 Live: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज वोटिंग संपन्न हो चुकी है। सुबह से ही मतदाता अपने वोटिंग के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पोलिंग बूथ पहुंच रहे थे। इस बीच भोपालगढ़ से भाजपा प्रत्याशी कमसा मेघवाल पर हमले की खबर तेजी से वायरल हुई। हालांकि जब सच्चाई का पता लगाया गया तो ये खबर महज अफवाह निकली।इस संबंध में जब कमसा मेघवाल से बात की गई तो उन्होंने किसी प्रकार के हमले या फिर अन्य वारदात से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि भोपालगढ़ की जनता बहुत शांत है, ऐसी कोई बात नहीं है। सारी बातें अफवाहें हैं और कुछ लोग जान-बूझकर अफवाहें उड़ा रहे हैं।
बता दें कि भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कुल छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। नए परिसीमन के बाद चौथी बार हो रहे इन चुनावों के लिए भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 2 हजार 895 मतदाता हैं। जिनमें 1 लाख 58 हजार 581 पुरुष और 1 लाख 44 हजार 401 महिला मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। क्षेत्र में कुल 291 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें से 48 केन्द्रों को संवेदनशील व 34 केन्द्रों को अति संवेदनशील केन्द्र के रुप में चिन्हित किया गया हैं। इनके साथ ही करीब 143 मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
कुल उम्मीदवार
1. पुखराज गर्ग 67 वर्ष (रालोपा), 2. कमसा मेघवाल 60 वर्ष, (भाजपा), 3. गीता बरवड़, 48 वर्ष (कांग्रेस), 4. रणजीत चौहान 40 वर्ष (बसपा), 5. रामप्रसाद बावरी 32 वर्ष (अभिनव राजस्थान पार्टी), 6. सुभाष नायक 34 वर्ष (पीग्रीपा)
Updated on:
25 Nov 2023 06:27 pm
Published on:
25 Nov 2023 09:42 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
