
Railway Facility : फाइल फोटो पत्रिका
Railway Facility : रामदेवरा जाने वाले जातरुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 22 और 23 अगस्त को जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूरी ट्रेन अनारक्षित डिब्बों की होगी। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 04867 जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल 22 व 23 अगस्त को जोधपुर से सुबह 9.30 बजे रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04868 रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रामदेवरा से दोपहर 2 बजे रवाना होकर शाम 5.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। ट्रेन में 8 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड एसएलआर डिब्बे होंगे। दोनों दिशाओं में राईका बाग, मंडोर, मारवाड़ मथानिया, तिंवरी,ओसियां, मारवाड़ लोहावट और फलोदी स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
रक्षाबंधन के त्योहार पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे जोधपुर-चेन्नई के बीच राखी स्पेशल एसी ट्रेन चलाएगा। ट्रेन जयपुर के रास्ते जोधपुर से 29 अगस्त को और चेन्नई से वापसी में 1 सितंबर को रवाना होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 04815 जोधपुर-चेन्नई बीच राखी स्पेशल 29 अगस्त को रात 9.20 बजे जोधपुर से रवाना होकर सोमवार रात 8 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04816 चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर राखी स्पेशल 1 सितंबर को शाम 5.15 बजे चेन्नई सेंट्रल से रवाना होकर गुरुवार रात 8.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। ट्रेन में दो सैकंड एसी, 15 थ्री टियर एसी और दो एसएलआर सहित कुल 19 कोच होंगे।
जयपुर. 79वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी एवं बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ़-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन का भोडवाल माजरी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव शुरू करने का निर्णय लिया है। रेलवे अनुसार दोनों ट्रेनों का ठहराव 30 सितंबर से 31 अक्टूबर तक रहेगा। ये आवाजाही के दौरान दो-दो मिनट का ठहराव करेगी।
जयपुर. त्योहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात के लिए लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन वाया जयपुर 13 ट्रिप संचालित होगी। रेलवे के अनुसार लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेेन 2 सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को लालकुआं से चलेगी। साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 सितंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को साबरमती से चलेगी।
आवाजाही में ट्रेन गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, सुमेरपुर, जवाई बांध, आबूरोड समेत कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
Updated on:
21 Aug 2026 09:20 pm
Published on:
21 Aug 2026 09:20 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
