6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Heavy Rain Alert: आज से 5 दिन होंगे बेहद खतरनाक, यहां पर होगी मूसलाधार बारिश, बड़ा अलर्ट जारी

देश में पहाड़ों से लेकर मैदान तक भारी बारिश (IMD Heavy Rain Alert) का दौर जारी है। बारिश के कारण कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 23 Jul 2023, 2:48 PM IST

rain_alert_01.jpg

rain today

जोधपुर। देश में पहाड़ों से लेकर मैदान तक भारी बारिश (IMD Heavy Rain Alert) का दौर जारी है। बारिश के कारण कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राजस्थान के भी कई जिले इस वक्त भारी बारिश झेल रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 5 दिनों के लिए बारिश का (IMD Heavy Rain Alert) बड़ा अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के अनुसार राजस्थान के कई जिलों में भारी, वहीं कुछ जिलों में अति बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें- Heavy Rain Alert: विकराल रूप लेने जा रहा है मानूसन, भारी से बहुत भारी बारिश करेगी बेहाल, बड़ा अलर्ट जारी


5 दिनों के लिए अलर्ट जारी

23 जुलाई- बांसवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में भारी बारिश की चेतावनी।

24 जुलाई - उदयपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, झालावाड़, डुंगरपुर, चित्तौडग़ढ़ और बांसवाड़ा में भारी बारिश हो सकती है।

25 जुलाई - बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद और सिरोही भारी बारिश हो सकती है।

26 जुलाई - भरतपुर, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, चूरू और नागौर में भारी और सीकर में अति भारी बारिश की चेतावनी।

27 जुलाई - अलवर, भरतपुर, करौली, चूरू और नागौर में भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- I heavy rain in Warning: आज भी बेहाल करेंगे बादल, इन 7 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, चेतावनी जारी

वहीं प्रदेश में शनिवार को जालोर, कोटा, झालावाड़, उदयपुर, सिरोही सहित कई जिलों में तेज बरसात (IMD Heavy Rain Alert) हुई। जालोर जिले के चितलवाना में सर्वाधिक 4 इंच बारिश दर्ज की गई है। वहीं हाड़ौती अंचल में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। आकाशीय बिजली गिरने से कोटा जिले के कनवास थाना क्षेत्र के माटुका गांव निवासी राधेश्याम (36) की खेत पर धान की रोपाई करते समय मौत हो गई। सतमुया के जंगल में छीतरलाल व चौथमल की 34 बकरियों की मौत हो गई। झालावाड़ जिले के सिमलखेड़ी गांव में ठाकुरजी महाराज के मंदिर के शिखर पर बिजली गिरने से छत की पट्टियां टूट गईं। बांसवाड़ा के नवागांव में बिजली गिरने से 20 वर्षीय राजेश की मौत हो गई। उदयपुर के गोगुंदा थाना क्षेत्र के बगडुन्दा गांव में बारिश के दौरान घर की छत गिर गई। दंपती और मासूम मलबे में दब गए।

24 घंटे का पूर्वानुमान


भारी बारिश: छत्तीसगढ़, गुजरात, विदर्भ, मराठवाड़ा, महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, गुजरात, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में।

हल्की से मध्यम बारिश: जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर पूर्व भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में।

हल्की बारिश: दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, रायलसीमा और तमिलनाडु।