मृतक ने लिखा सुसाइड नोट
मृतक ने आत्महत्या करने से पूर्व एक पेज पर सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसकी पत्नी का भगाकर ले जाने वाले व उसमें सहयोग व उसको प्रताड़ित करने वाले सभी आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के नाम लिखे हैं। इसे देखते हुए मृतक परिजनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव को उठाने पर अड़ गए। इस पर मृतक के परिजनों से ओसियां पुलिस उपनिरीक्षक नूर मोहम्मद, थानाप्रभारी मगाराम, समाजसेवी सुमेर सेंवर, बंशीलाल शर्मा, तिलोकाराम भाटी, प्रेम मेघवाल, चैनाराम, कन्हैयालाल शर्मा, भंवरलाल, शैतान सिंह भाटी से शव उठाने के लिए समझाइश की लेकिन काफी देर तक ग्रामीणों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अड़े रहे। इस दौरान परिजन तिलोकाराम भाटी को दूरभाष पर पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करवाने का आश्वासन दिया तो परिजन शव के पोस्टमार्टन के लिए राजी हुए।