
घर के सामने खेल रही थी 4 साल की मासूम को तेज रफ्तार ट्रैकर ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत
कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सड़क दुर्घटना के दौरान एक मासूम की मौत हो गई है।एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने मासूम को रौंद दिया है इससे बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।बच्ची की मौत से ग्रामीणों में काफी आक्रोश बना हुआ है। इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला कांकेर जिले के पखांजूर के पीवी 46 का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे चार साल की मासूम माही विश्वास पिता मुकुंद विश्वास अपने घर के सामने खेल रही थी।तभी तेज रफ़्तार ट्रैक्टर के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और मासूम के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस घटना के लोगों में चीख पुकार मच गई। इस घटना के बाद तुरंत परिजनों ने मासूम को अस्पताल पहुंचाया , लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की फ़िलहाल विवेचना जारी है। वही बच्ची के पोस्टमार्डम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया है।
क्षेत्र में लगातार तेज रफ़्तार वाहनों की वजह से हो रहे सड़क हादसे को लेकर लोगों में काफी आक्रोश बना हुआ है। इधर अपनी चार साल की मासूम बच्ची की मौत से परिजन व ग्रामीण सदमे में हैं।
Published on:
12 Sept 2018 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allकांकेर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
