CG News: सांडिया ने सरकारी गाड़ी में युवक को बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ पहुंचाया। खुद दूसरी गाड़ी के जरिए अंतागढ़ पहुंचे। इधर, प्राथमिक इलाज के बाद युवक को जिला अस्पताल कांकेर रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान ओडिसा में रायगढ़ के रहने वाले विधान अधिकारी के रूप में की गई। युवक के चेहरे और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।