इसके बाद पत्थर बाड़ी में छिपाकर वह मौके से चला गया। कुछ देर बाद मनीता का छोटा बेटा आया, जिसने अपनी मां को जमीन पर लहुलूहान हाल में बेसुध देखा। उसने तत्काल परिवार को इसकी जानकारी दी। इलाज के लिए उसे आनन-फानन में भानुप्रतापपुर अस्पताल ले जाया गया। मनीता की नाजुक स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल धमतरी रेफर कर दिया। हालांकि, उसने चारामा पहुंचते तक ही दम तोड़ दिया था।