
Crime News: नगर में एक बूट हाऊस के संचालक की पत्नी प्रतिमा डे ने मंगलवार को उसी की दुकान के सामने आत्महत्या करने जहर पी लिया। पड़ोसियों की सूचना पर दुकानदार रमेश विश्वास अपनी दुकान पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को बेहोश हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां इलाज के बाद महिला की हालात में सुधार होने की बात कही जा रही है।
महिला ने जहर पीने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें उसने अपने दूसरे पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उनसे लिखा है, मेरा पति मुझसे मारपीट करता है। खाने-पीने के लिए तकलीफ देता है। मेरे पूर्व पति से मुझे बच्चे हैं, उनसे बात करने पर प्रताड़ित करता है। इससे मैं परेशान हूं, इसलिए आत्महत्या कर रही हूं।
महिला ने बताया कि पूर्व पति का निधन हो गया। उससे मुझे दो बच्चे हैं। मुझे अपनाते समय रमेश ने पहले पति के बच्चों का पालन-पोषण करने की बात कही थी। बाद में मुकर गया। बच्चों को भगा दिया। मेरे बच्चे अपने मामा के सहारे जीवन-यापन कर रहे हैं।
मां से मिलने पहुंचे पुत्र राजशेखर डे ने कहा, मेरी मां वर्तमान पति की प्रताड़ना से परेशान है। पिता के निधन के बाद रमेश ने मां को हम सबके पालन पोषण का विश्वास दिलाया था। उसने हम दोनों भाई-बहन को भगा दिया। मां के नाम पर मेरे पिता की जमीन है। रमेश उसे बेचने का दबाव बना रहा है।
दुकान में मेरे पिता स्व. सुब्रत डे का पैसा मां ने लगाया है। मां के नाम की जमीन से केसीसी लेकर भी दुकान में खर्च किए हैं। अब जमीन बेचने का दबाव बना रहा है। अब तक सामाजिक रीति-रिवाज से मेरी मां से शादी भी नहीं की है। 15 साल से पत्नी होने के बाद भी चल अचल संपत्ति पर अधिकार नहीं दिया है।
Crime News: पिछले वर्ष भी प्रताड़ना से तंग मां घर आ गई थी। तब मां को मांगकर वापस ले गया। फिर प्रताड़ित कर रहा है।मां ने सुसाइड नोट में सब लिखा है। इसी आधार पर प्रताड़ना की केस दर्ज कर कानूनी लड़ाई लड़ेंगें। इस बारे में एएसआई टीकम सोने ने बताया, महिला का इलाज चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। महिला की हालात सुधरने पर बयान लेंगे।
Updated on:
22 Nov 2024 04:24 pm
Published on:
22 Nov 2024 04:24 pm
