26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सफाई कर्मी की हत्या में नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के कारण वारदात को दिया अंजाम

News Update: पूछताछ में पता चला कि शिव का आरोपियों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
सफाई कर्मी की हत्या में नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार (Photo source- Patrika)

सफाई कर्मी की हत्या में नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार (Photo source- Patrika)

News Update: नगर पालिका के सफाई कर्मचारी की सोमवार को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मृतक कर्मचारी की पहचान 23 वर्षीय शिव बाल्मिकी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार शिव सोमवार शाम 6 बजे घर से निकला था। कुछ देर बार परिजनों को सूचना मिली कि उस पर कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया है। परिजन उसे लेकर कोमलदेव अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू कर दी।

News Update: इस मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय सोमेश पांडेय, 25 वर्षीय दीपक साहू और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। तीनों से पूछताछ में उन्होंने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि शिव का आरोपियों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।