Vegetable Price Hike: इसी तरह भानुप्रतापपुर, चारामा, नरहरपुर, दुधावा, कोरर, अंतागढ़, पखांजूर, लखनपुरी, कोयलीबेड़ा, दूर्गूकोंदल के हाट-बाजारों में भी टमाटर सहित अन्य सब्जियां काफी मंहगी हो गई है। सब्जी खरीदने पहुंचे लोगों को समझ नही आ रहा है कि कौन सी सब्जी खरीदी जाए। मंहगाई की मार से लोगों को गुजरना पड़ रहा है। जिससे लोगों की बजट बुरी तरह से बिगड़ चुकी है। वहीं जानकारी यह भी मिल रही है कि टमाटर का दाम अभी कुछ समय तक इसी तरह उछाल रहेगा।