
कन्नौज. काफी दिनों से पुलिस के लिए सिरदर्द बना पशु चोर गैंग आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सर्विलांस व पुलिस टीम ने पशु चोर बंजारा गिरोह के दो सदस्यों को असलहा व एक गाड़ी समेत दबोच लिया। आरोपी कन्नौज समेत उन्नाव, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, शाहजहांपुर, अलीगढ़ , हाथरस समेत कई स्थानों पर पशु चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इनकी मानें तो यह सोना चांदी नहीं बल्कि मवेशी चुराने में ज्यादा सहूलियत समझते थे।
जनपद मैनपुरी के कुरावली और भोगांव के रहने वाले सलमान व अतरे इन दोनों बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। जो आंख झपकते ही घर के बाहर बंधे मवेशियों को गायब कर चोरी की घटना को अन्जाम देते है। इनका शातिराना अन्दाज सुनकर हर कोई चौंक जायेगा यह घर के बाहर खड़े व राह में चलते जानवरों को अपनी गाड़ी में डाल लेते थे और अगर कोई देख भी लेता या इन लोगों को रोकने की कोशिश करता तो यह दोनों ही बदमाश उस पर सीधा फायर कर देते थे।
पुलिस ने दोनों ही शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके पास से देशी तमंचे भी बरामद हुए है। पुलिस इस गिरोह में सामिल इनके अन्य साथियों की तलाश भी कर रही है। जिसके लिए पुलिस पकड़े गये दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है। यह दोनों ही बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में माहिर है इनके अन्य दो साथियों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार किये जाने की बात कह रही है।
ऐसे आये पुलिस गिरफ्त में
जिले में लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस टीम को लगाया था। सर्विलांस टीम प्रभारी को थाना गुरसहायगंज क्षेत्र में पशु चोर गैंग के होने की सटीक सूचना मिली। उन्होंने पुलिस टीम के साथ तेरारब्बू तिराहे पर घेराबंदी की। पुलिस को देख पशु चोर गैंग ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दो मवेशी चोरों को असलहा व गाड़ी समेत दबोच लिया। पूछने पर उन्होंने अपना नाम जिला मैनपुरी के थाना कुरावली अंतर्गत रीछपुरा बंजारा डेरा निवासी सलमान व थाना भोगांव के प्रेम चिरइया निवासी अतरे सिंह बताया।
उन्होंने भागने वालों के नाम एटा के अलीगंज निवासी बबलू व वजीर भी बताए। दोनों ने थाना गुरसहायगंज व छिबरामऊ में भैंस चोरी की घटनाएं कबूली। बताया कि वह खुले में या घूमने वाले जानवरों को पकड़कर गाड़ी में डाल लेते थे। ग्रामीणों व पुलिस के पीछा करने पर फायर कर भाग जाते हैं। जानवरों को बूचड़ खाने में बेच देते हैं। एसपी ने टीम की प्रशंसा कर फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एएसपी केसी गोस्वामी भी मौजूद रहे।
Published on:
08 Mar 2018 03:43 pm
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
