Heat waves alert भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार मार्च महीने में भीषण गर्मी पड़ने लगेगी। तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 2 मार्च तक उत्तरी और पश्चिमी हवाओं का असर गंगा के मैदानी भागों में पड़ेगा। जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। सुबह और शाम को ठंडी हवा चलेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर गंगा के मैदानी भागों पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज रात का तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। सोमवार 3 मार्च को 30 डिग्री, जबकि 10 मार्च को तापमान 34 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी अधिक रहेगा।