25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किन्नरों के दो गुटों में खूनी झड़प, चाकुओं के हमले से 1 गंभीर घायल

MP News : किन्नरों के दो गुटों के बीच इलाके में वर्चस्व को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते इतना बढ़ा कि, एक गुट ने दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में एक किन्नर गंभीर रूप से घायल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Mar 2025, 4:25 PM IST

MP News

MP News :मध्य प्रदेश के कटनी के कोतवाली थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले सिविल लाइन में किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते इतना बढ़ा कि, किन्नरों के एक गुट ने दूसरे गुट पर चाकूओं से हमला कर दिया। इस हमले में नैना नामक किन्नर गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल, किन्नर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन क्षेत्र में किन्नरों के दो समूहों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पिंकी, नागमणि और हेमा नामक किन्नरों ने नैना को घेर लिया और उस पर चाकू से जानलेवा हमले कर दिये। बताया जा रहा है कि, पहले तो हाथापाई हुई, लेकिन फिर चाकू से वार कर नैना को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- हर्षा रिछारिया के अश्लील वीडियो हो रहे वायरल, खुद 55 नामों की FIR करने पहुंची क्राइम ब्रांच

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तुरं ही घायल नैना को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें- साइबर ठग ने फोन पर कहा- 'तुमने गंदा वीडियो देखा, अब 20 हजार दो, वरना…', डरे युवक ने काट लिया खुद का गला

किन्नरों के बीच पहले भी हो चुके हैं विवाद

स्थानीय लोगों का कहना है कि, इलाके में किन्नरों के बीच वर्चस्व को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुके हैं। फिलहाल, पुलिस अब इस मामले की तह तक जाकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कह रही है।