
अब इस तरह मिलेगी प्रदूषण से मुक्ति, योजना पर करोड़ों खर्च कर रही सरकार
कटनी. पर्यावरण के शोषण की रोकथाम के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण हर साल 6 नवंबर को मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य पर बैराज के पास अमकुही में क्षेत्रीय विधायक संदीप जायसवाल, महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक की उपस्थिति में वायु गुणवत्ता सुधार और हरियाली क्षेत्र में बढ़ोतरी करने के लिए 5.69 करोड़ की लागत से योजना का भूमिपूजन विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कुदाली चला कर किया गया। तत्पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आंवला, कंजी एवं गुलमोहर के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया।
कार्यक्रम के दौरान निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे ने बताया कि, संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास,म.प्र. भोपाल के निर्देश पर मध्य प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड भोपाल द्वारा 5 शहरों के लिए वायु गुणवत्ता के सुधार और हरियाली क्षेत्र में बढ़ोतरीकरने के लिए वित्तपोषण मध्य प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा किया गया है। इस योजना के अंतर्गत कटनी नगर को भी शामिल किया गया है। योजना के अंतर्गत बैराज से फिल्टर प्लांट तक हरियाली क्षेत्र मे वृद्धि के लिए शेड निर्माण और फैनसिंग कर स्थल को ऑक्सीजन जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। वन विभाग और नगर निगम के माध्यम से योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। साथ ही, योजना की वित्त पोषण मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा किया जाएगा।
जिलेवासियों को मिलेगा लाभ
भूमिपूजन के दौरान क्षेत्रीय विधायक संदीप जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि, वायु की गुणवत्ता में सुधार के लिए शासन द्वारा शुभारंभ की जा रही योजना अत्यंत ही महत्वपूर्ण और लाभकारी है। योजना से नगर की वायु गुणवत्ता में सुधार होगा, जिसका लाभ हर नागरिक को प्राप्त होगा। महापौर प्रीति सूरी नें योजना हेतु कटनी नगर को चुने जाने पर शासन के प्रति धन्यवाद प्रेषित करते हुए उपस्थित कर्मचारियों को योजना के तहत कराए जाने वाले विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने की बात कही।
कार्यक्रम में शामिल हुए सदस्य
कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य श्रीमती बीना संजू बैनर्जी, अवकाश जायसवाल, पार्षद शशिकांत तिवारी, श्रीमती शकुंतला सोनी, सुमित्रा रावत, सीमा श्रीवास्तव सहित अन्य पार्षदों समाजसेवी राजू शर्मा, अजय सरावगी, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधीक्षण यंत्री श्री आर.के. गुप्ता, मुख्य वास्तिविक इप्को भोपाल अनीता वर्मा, वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित नगर निगम के प्रभारी कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा, सुनील सिंह, पवन श्रीवास्तव, आदेश जैन, शैलेन्द्र प्यासी सहित निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
यहां 151 बुजुर्ग जोड़ों ने लिए 7 फेरे, झूमकर नाचे नाती - पोते, वीडियो वायरल
Updated on:
7 Nov 2022, 4:10 PM IST
Published on:
7 Nov 2022, 4:10 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.