कैमोर के निवासी अजहर ने एसपी ऑफिस में अपनी शिकायत में बताया कि चमन चौराहे पर चाय पीने के बाद जब वह अपने घर लौट रहा था, तभी कुछ बाइक सवार दबंग उसके पास आए और उसे अरशद समझकर अगवा कर लिया। वे उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और लाठी-डंडों से उसकी बुरी तरह पिटाई की। वह लगातार कहता रहा कि "मैं अरशद नहीं, अजहर हूं," लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी।