कटनी। कटनी में कालेज विद्यार्थियों ने उग्र प्रदर्शन किया. एनएसयूआई के विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ता एकाएक उग्र हो उठे. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के उग्र होते ही पुलिस भी सक्रिय हो उठी. इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस दौरान पूरे समय गहमागहमी का माहौल रहा।