28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वायरस अलर्ट : अब डॉक्टर का पर्चा दिखाए बिना मेडिकल से नहीं ले सकेंगे सर्दी-खांसी की दवा

खाद्य और औषधि नियंत्रक ने सभी केमिस्टों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि, स्टोर पर सर्दी, खांसी और सांस लेने में तकलीफ की दवा बिना चिकितस्कीय पर्ची के नहीं दी जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Feb 2020, 3:22 PM IST

news

कोरोना वायरस अलर्ट : अब डॉक्टर का पर्चा दिखाए बिना मेडिकल से नहीं ले सकेंगे सर्दी-खांसी की दवा

खंडवा/ दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। इसे लेकर विश्वभर की सरकारें सतर्कता बरत रही हैं। भारत समेत मध्य प्रदेश में भी इस जानलेवा वायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही, वायरस की बढ़ती संभावनाओं के मद्देनजर जिला स्तर पर भी व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिये हैं। इसी सतर्कता के मद्देनजर जिले में खाद्य और औषधि नियंत्रक ने सभी केमिस्टों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि, स्टोर पर सर्दी, खांसी और सांस लेने में तकलीफ की दवा बिना चिकितस्कीय पर्ची के नहीं दी जाएगी। साथ ही, आदेश में ये भी कहा गया है कि, डॉक्टर का पर्चा दिखाकर दवा लेने वाले व्यक्ति को क्या दवा दी गई, चिकित्सक के विवरण के साथ रिकॉर्ड मेंटेन करना होगा।

पढ़ें ये खास खबर- ठंड का कहर : सीवियर कोल्ड डे की चपेट में आए कई शहर, अभी और गिरेगा तापमान


क्या है फैसले का मकसद?

बता दें कि, जिले में कुल 260 फुटकर एवं थोक दवाओं की 80 रजिस्टर्ड दुकानें हैं। इन सभी मेडिकल स्टोर संचालकों और केमिस्टों को खाद्य और औषधि नियंत्रक के आदेश को जिला मेडिकल एसोसिएशन ने वॉट्सएप के माध्यम से भेज दी है। डॉ. आकाश वर्मा ने बताया कि, इस फैसले का उद्देश्य सिर्फ मौजूदा समय में दुनियाभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस की सतर्कता के मद्देनजर है। क्योंकि, अगर आप सर्दी, खांसी और सांस की तकलीफ से जुड़ी कोई दवा बिना चिकित्सकीय सलाह के सीधे मेडिकल स्टाेर से लेते हैं ताे इससे केमिस्ट को ये समझ पाना मुमकिन नहीं होगा कि, आखिरकार आप एलर्जी से ग्रस्त है या फिर बदले माैसम का शिकार हैं।इसलिए इस तरह के लक्षण होने वाले व्यक्ति को पहले ये सुनिश्चित करने की जरूरत है कि, ऐसी स्थिति में वो डाॅक्टर से सलाह जरूर लें। इससे हम किसी जानलेवा संक्रमण को लेकर सतर्क रहेंगे।

पढ़ें ये खास खबर- अब RTI के तहत जानकारी लेना होगा महंगा, 90 फीसदी शुल्क बढ़ाने जा रही सरकार


अस्थमा और सांस के राेगियाें काे वायरस का खतरा ज्यादा

ये बात तो अब सभी जानते हैं कि, चीन से फैले कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण सर्दी, खांसी और बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ ही होती है। ये संक्रमित रोग ग्रस्त व्यक्ति के खांसने-छींकने से भी फैलता है। वैसे तो कोरोना वायरस किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है, लेकिन इनमें मुख्य रूप से कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग, बुजुर्ग, बच्चे या गर्भवती महिलाओं पर आसानी से असर होता है। इसके साथ ही, डायबिटीज, अस्थमा एवं अन्य सांस की बीमारी के मरीजों में इसके संक्रमण होने की संभावना अन्य व्यक्तियों की तुलना में अधिक होती है।

पढ़ें ये खास खबर- कुछ देर के लिए चीन में रुका था कनाडा से चला विमान, कोरोना वायरस के शक में यहां हुआ चेकअप


दवा विक्रेताओं को दिए गए हैं ये खास निर्देश

-नाेज मास्क और सर्दी-जुकाम से संबंधित औषधियों की कालाबाजारी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।