प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में 4 लोग सवार थे और शाम 6 बजे से माता चौक स्थित देशी शराब दुकान पर शराब पी रहे थे। नशे में धुत ये सभी कार में सवार होकर निकले। कार के पास ही एक भीख मांगने वाला बैठा था। कार स्टार्ट करने के बाद नशे में धुत चालक ने भिकारी को चपेट में ले लिया। कार के नीचे युवक के आने से वो अनबैलेंस तो हुई, पर नशे में धुत कसी को भी ये अहसास नहीं हुआ कि, कोई कार के नीचे आ गया है। कार की चपेट में आया शख्स नीचे साइलेंसर में फस गया। इसके बाद वो करीब 3 कि.मी उसे घसीटते हुए ले गए। जब कार रुकवाई गई तो शव की हालत इतनी बुरी थी कि, उसे पहचानना भी संभव नहीं था।