पीड़ित युवती के मुताबिक साल 2014 में जब वह खंडवा के जीडीसी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। तब पहली बार पुलिस लाइन के खेल ग्राउंड पर उसकी मुलाकात मुबारिक शेख से हुई थी तब मुबारिक ने अपना नाम अनिल सोलंकी बताया था। फिर दोनों एक दूसरे से मिलने लगे और प्यार हो गया। इसके बाद साल 2014 से लेकर 2019 तक वो मुबारिक के साथ लिव इन में रही इस दौरान चार बार वो गर्भवती हुई तो मुबारिक ने उसका अबॉर्शन करवाया।