27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खौफनाक…रेप के बाद पत्थर से कुचला महिला का सिर, जंगल में मिली अर्धनग्न लाश

brutality after rape: खंडवा में रेप के बाद बर्बरता का एक और मामला सामने आया है। यहां पत्थर से महिला का सिर कुचला और फिर उसे अर्धनग्न हालत में रोड पर छोड़ दिया। (MP News)

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Akash Dewani

Jun 22, 2025

brutality after rape Woman head crushed with stone MP News (फोटो सोर्स- Patrika.com)

brutality after rape Woman head crushed with stone MP News (फोटो सोर्स- Patrika.com)

MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा में एक बार फिर दुष्कर्म कर महिला की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्यारे ने पत्थर से महिला का सिर कुचल दिया, महिला का अर्धनग्न शव जसवाड़ी रोड पर नर्सरी के पास से जाने वाले भंडारिया रोड पर पड़ा मिला है। पुलिस से एक नलवाले से पूछताछ की है। हत्या से पहले महिला का मल्टी में किसी के साथ विवाद हुआ था। जसवाड़ी रोड पर नर्सरी के पास से भंडारिया गांव जाने वाले कच्चे मार्ग पर महिला का शव देखकर लोगों की भारी भीड़ लग गई। (brutality after rape)

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस

सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे और कोतवाली टीआइ अशोक सिंह चौहान स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचे। महिला के शव की शिनाख्त संजय नगर निवासी के रूप में हुई है। महिला का सिर पत्थर से कुचल दिया गया था। शरीर के आधे हिस्से में ही कपड़े थे। वहीं पास ही खून से सना हुआ पत्थर भी पड़ा हुआ था। इस बीच डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम भी घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय और एएसपी महेंद्र तारणेकर ने भी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। (brutality after rape)

मल्टी तक गया पुलिस डॉग

पुलिस डॉग ने घटनास्थल पर सचिंग करते हुए मल्टी की तरफ दौड़ लगा दी। वह मल्टी में एक घर के पास जाकर रुक गया। पुलिस ने घर में सर्चिग की है। यहां एक व्यक्ति के शर्ट पर खून का निशान मिला। पूछताछ में बताया कि उसे पुणे में काम करते समय चोट लगी थी, शर्ट पर खून के निशान तभी के हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। (brutality after rape)

यह भी पढ़े- कोचिंग सेंटर के अंदर कांड, संचालक ने नाबालिग छात्रा के साथ किया गंदा काम

बेटी से तीन मिनट हुई थी बात

पति न बताया, रात करीब 8 बजे पत्नी को फोन किया था। पत्नी ने कहा कि वह माताचौक पर है। कुछ देर में घर आ जाएगी। रात में घर नहीं आई तो सोचा की पत्नी बहन के घर चली गई होगी। इधर पुलिस की जांच में आखिरी बार बेटी से बात होना पाया है। बेटी से करीब तीन मिनट तक महिला की बात हुई। इस संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। एएसपी महेंद्र तारेणकर ने कहा संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। हत्या से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले हैं। जिसके आधार पर शीघ्र ही हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। (brutality after rape)