28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंहस्थ 2028 से पहले ओंकारेश्वर में चुनौती बड़ी, 633 करोड़ के काम शुरू होने का इंतजार

-938 करोड़ के 46 विकास कार्य, 21 ही शुरू, 20 के अब तक टेंडर ही नहीं -सिंहस्थ 2028 को दो साल से कम का समय, कई प्रोजेक्ट अधूरे -पांच प्रमुख प्रोजेक्ट पर काम ही शुरू नहीं हो पाया, कैसे होगा क्राउड कंट्रोल मैनेज
2 min read
Google source verification

खंडवा

•

image

Manish Arora

•

Sep 28, 2026

Simhastha 2028

खंडवा. सिंहस्थ के लिए चल रहे कार्यों की वर्तमान स्थिति का ग्राफ।

सिंहस्थ 2028 को लेकर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में भी करीब 1 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए क्राउड कंट्रोल मैनेजमेंट के लिए निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इन कामों की रफ्तार इतनी धीमी है कि समय पर काम पूरा होते नहीं दिख रहा है। विकास कार्यों के निर्माण में चल रही सुस्ती सिंहस्थ में लोगों की परेशानी का कारण बन सकती है।

46.65 प्रतिशत काम ही शुरू

सिंहस्थ 2028में क्राउड मैनेजमेंट के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 938.43 करोड़ की लागत से कुल 46 प्रोजेक्ट पूरे किए जाने है। वर्तमान में 46 में से सिर्फ 21 प्रोजेक्ट ही शुरू हो पाए हैं। कुल 46 प्रोजेक्ट में से शुरू हुए प्रोजेक्ट की संख्या 46.65 प्रतिशत है। शुरू हुए प्रोजेक्ट की कुल लागत 247.14 करोड़ रुपए है। जिन 20 के काम प्रस्तावित है उनकी लागत 633.85 करोड़ रुपए है। इसमें सबसे बड़े पांच प्रोजेक्ट ओंकारेश्वर मंदिर परिसर विस्तार 160 करोड़, ममलेश्वर मंदिर 119.70 करोड़, ओंकार सर्किट 70 करोड़, नया होटल 50 करोड़ और कुबेर भंडारी पार्किंग 38 करोड़ के शामिल है। इन प्रोजेक्ट पर काम शुरू होना बाकी है।

इन प्रोजेक्ट के प्रस्ताव पास होना बाकी

  1. जीरो प्वाइंट पर 4 हेलीपैड, ग्रीन हाउस, टॉयलेट ब्लॉक व एप्रोच रोड लागत 10.07 करोड़
  2. कुबेर भंडारी पार्किंग का तीन मंजिला पार्किंग निर्माण लागत 38 करोड़
  3. एसडीआरएफ बैरक, स्टोरेज हॉल, ट्रेनिंग हॉल, अधिकारी कक्ष लागत 1.46 करोड़
  4. पर्यटन विभाग द्वारा ओंकारेश्वर में नया होटल लागत 50 करोड़
  5. डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों के आवास लागत 4.74 करोड़
  6. कोठी से ओंकारेश्वर लेफ्ट साइड बायपास रोड लागत 9.31 करोड़
  7. ओंकारेश्वर-कोठी राइट साइड बायपास रोड लागत 17.47 करोड़
  8. रेलवे आरओबी-276 से इंदौर-सनावद-खंडवा मार्ग तक सडक़ लागत 9.24 करोड़
  9. ओंकारेश्वर मंदिर परिसर के विकास और निर्माण से जुड़े विभिन्न कार्य लागत 160 करोड़
  10. ममलेश्वर मंदिर परिसर का विकास कार्य लागत 119 करोड़
  11. पर्यटन दृष्टि से विकसित करने के लिए ओंकार सर्किट परियोजना लागत 70 करोड़
  12. होमगार्ड व एसडीईआरएफ ट्रेनिंग सेंटर और बैरक का निर्माण लागत 3.08 करोड़
  13. दांडी आश्रम तिराहा से डैम रोड तक सीसी रोड लागत 5.21 करोड़
  14. एनवीडीए तिराहा से पुराने बस स्टैंड तक सीसी रोड का नवीनीकरण लागत 56.12 लाख
  15. पुराने बस स्टैंड से जेपी चौक तक सीसी सडक़ नवीनीकरण लागत 3.46 करोड़
  16. गजानंद आश्रम से ममलेश्वर रोड तक सडक़ लागत 40.39 लाख
  17. कुबेर भंडारी पार्किंग में सीसी रोड लागत 2.62 करोड़
  18. ओंकार प्रसादालय से कुबेर भंडारी मंदिर तक सडक़ लागत 22.36 लाख
  19. ट्रेंचिंग ग्राउंड, मल्टीलेवल पार्किंग व फूड कोर्ट लागत 24.99 करोड़
  20. 20 से 50 बेड अस्पताल का विस्तार लागत 12.68 करोड़इन 20 परियोजनाओं की कुल प्रस्तावित लागत 633.85 करोड़ है।

यह पांच काम स्वीकृति के बाद भी शुरू नहीं

-ममलेश्वर सेतु झूला पुल के पास नया हाई लेवल पैदल पुल लागत 48.37 करोड़
-जेपी चौक पुरान झूला पुल के पास नया हाई लेवल पैदल पुल लागत 60.04 करोड़
-ओंकार घाट से सिद्धवरकुट तक अप्रोच रोड सहित पैलद पुल लागत 37.95 करोड़
-पुलिस वॉच टॉवर ओंकारेश्वर ब्रह्मपुरी घाट पर लागत 19.29 लाख रुपए
-ओंकारेश्वर में नए 33/11 केवी सब स्टेशन का काम लागत 1.51 करोड़ रुपए

हर काम पर पोर्टल से रख रहे नजर

जो काम स्वीकृत हो चुके है, वह शुरू करा दिए गए है। सभी काम तेजी से चल रहे हैं। सिंहस्थ के लिए बने विशेष पोर्टल पर रोजाना प्रोग्रेस रिपोर्ट डाली जा रही है। जहां भी एक सप्ताह में प्रोग्रेस नहीं दिखती, वहां की तुरंत मानिटरिंग की जाती है। आवश्यकता वाले 20 कार्यों का कमिश्नर स्तर पर प्रस्ताव भेजा जा चुका है। वहां से स्वीकृति आते ही शुरू करवा देंगे।
श्रद्धा शुक्ला, एडीएम, सिंहस्थ नोडल अधिकारी