जानकारी के अनुसार, नदी से पुल की ऊंचाई करीब 10 फीट है। बस ड्राइवर ने सामने से आ रही गाड़ी को साइड देने के लिए रास्ता दिया, इसी दौरान ये हादसा हुआ है। हादसे में बस सवार दो यात्रियों की मौत भी हो गई है। बाकि, सवारों को भी चौटें आईं हैं। इनमें 20 से अदिक की हालत गंभीर है। गनीमत रही कि, घटना के बाद मौके पर 10 से अधिक एम्बुलेंस पहुंच गईं, जिनकी मदद से तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा सका। बता दें कि, घायलों को जिला अस्पताल के साथ साथ सनावद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।