27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फूट-फूट कर रोने वाला वीडियो पुराना, मॉडलिंग ट्रेनिंग ले रहीं वायरल गर्ल मोनालिसा ने बताया सच

Viral Girl Monalisa: -डायरेक्टर सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद मोनालिसा का वायरल वीडियो निकला पुराना, पत्रिका के सामने किया खुलासा, उनकी गिरफ्तारी का उनकी ट्रेनिंग पर कोई असर नहीं, वे इंदौर में कर रही हैं मॉडलिंग की तैयारी...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खरगोन

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 3 Apr 2025, 11:02 AM IST

Viral Girl Monalisa as Model

Viral Girl Monalisa as Model

Viral Girl Monalisa: प्रयागराज महाकुंभ में सोशल मीडिया पर वायरल हुई नीली आंखों वाली मोनालिसा एक वीडियो के बाद फिर सुर्खियों में हैं। परिवार के साथ खड़ी मोनालिसा रोती हुई दिख रही हैं। दरअसल, मोनालिसा को ‘द मणिपुर फाइल’ में किरदार ऑफर करने वाले फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा (Director Sanoj Mishra) को गाजियाबाद पुलिस ने रेप के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

इसके बाद उनका फूट-फूट कर रोने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Monalisa Viral Video) हुआ है। वहीं अफवाहें फैलीं हैं कि मोनालिसा के सपने अधूरे रह सकते हैं और उनकी ट्रेनिंग रुक (Viral Girl Monalisa Modeling Training) गई है। हालांकि, सच्चाई इससे अलग है। क्योंकि मोनालिसा का ये वायरल वीडियो पुराना है।

कबीले में रहता था परिवार

मोनालिसा का परिवार महेश्वर के बाहर एक कबीले में रहता है। ये लोग पारंपरिक रूप से मेलों में रुद्राक्ष और स्फटिक की मालाएं व पूजन सामग्री बेचने का काम करते हैं। महाकुंभ में माला बेचने गई मोनालिसा वायरल हुई, तो उसकी किस्मत बदल गई। उसे बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला है।

जानें क्या बोलीं मोनालिसा

मोनालिसा ने पत्रिका को बताया कि इस समय वह इंदौर में अपनी मॉडलिंग की ट्रेनिंग पूरी कर रही हैं। उनका परिवार भी उनके साथ है। डायरेक्टर मिश्रा की गिरफ्तारी का उनकी ट्रेनिंग पर कोई असर नहीं है। अपने मॉडलिंग असाइनमेंट को लेकर वे मुंबई-बेंगलूरु भी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: दतिया की पूर्व रियासत के उत्तराधिकारी का पहली बार तिलकोत्सव, पारंपरिक अंदाज में होगी पगड़ी रस्म

ये भी पढ़ें: घर में घुसे 12 हथियारबंद बदमाश, किशोरी को उठा ले गए, सनसनीखेज वारदात