CG Election 2023 : कोंडागांव विधानसभा हॉट सीट मानी जाती रही है, क्योंकि यहां से विधायक चुने जाने के बाद उनका मंत्री बनना लगभग तय ही रहा है। पिछले चार विधानसभा के आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं। इस बार चुनावी मैदान में पूर्व व वर्तमान मंत्री आमने-सामने हैं। चुनावी समर में भाजपा शासनकाल में मंत्री रहीं लता उसेंडी हैं तो अभी कांग्रेस सरकार के मंत्री मोहन मरकाम हैं। इस सीट पर दोनों प्रत्याशी पांचवीं बार आमने-सामने हैं।