उल्लेखनीय है कि १० दिन पूर्व ग्राम बेला में एक हाथी की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घटना के समय इस हाथी के साथ उसकी मां भी थी, जो हाथी की मौत के बाद लगभग ३० घंटे तक बेटे के शव के पास ही बैठी रही। इस दौरान उसने अन्न-जल भी त्याग दिया था। ग्रामीणों को इसी मादा हथिनी की अपने बेटे के प्रति दर्शायी गयी संवेदना से प्रेरणा मिली।