11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंगली जानवर का शिकार करने खेत में बिछाया बिजली का तार, चपेट में आया ग्रामीण, मौत

- मर्ग कायम कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

1 minute read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Nov 09, 2018

जंगली जानवर का शिकार करने खेत में बिछाया बिजली का तार, चपेट में आया ग्रामीण, मौत

जंगली जानवर का शिकार करने खेत में बिछाया बिजली का तार, चपेट में आया ग्रामीण, मौत

कोरबा. जंगली जानवर की शिकार के लिए धान की खेत में लगाए गए करंट से संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा के एक युवक की मौत हो गई। तार बिछाने वाले की तलाश पुलिस कर रही है। घटना बालकोनगर थाना क्षेत्र के गांव आंछीमार की है। गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे गांव में रहने वाला प्रितम सिंह कोरवा घर से बाहर निकला था। रातभर घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने शुक्रवार सुबह प्रितम की तलाश चालू की। सुबह करीब ११ बजे गांव के एक व्यक्ति ने प्रितम की लाश बोकरामुड़ा में एक धान की खेत में देखी। घटना की सूचना प्रितम के छोटे भाई विजय कोरवा को दी। परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस को अवगत कराया गया।

Read More : राजनीतिक दल चुनाव जीतने अपना रहे हथकंडे, पुलिस ने एक बोलेरो से चार पेटी देशी शराब किया जब्त
रजगामार चौकी प्रभारी देवनाथ बघेल टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। मर्ग कायम कर शव को पंचनामा के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच के आधार पर बघेल ने बताया कि प्रितम का शरीर बिजली की करंट से झुलसा हुआ था। बिजली विभाग के अफसरों को भी मौके पर बुलाया गया। इसमें पता चला है कि किसी ग्रामीण ने जंगलीसूअर मारने के लिए धान की खूंटी वाली खेत में करीब २०० मीटर तक तार बिछाया था। इसे गांव के पास से गुजरने वाली बिजली की तार से जोड़ा गया था। पुलिस करंट लगाने वाले ग्रामीण की तलाश कर रही है।

रातभर नहीं की तलाश
पुलिस को जांच में पता चला है कि प्रितम कभी कभी जुआ खेलता था। परिवार के लोगों को लग रहा था कि प्रितम जुआ खेलने गया होगा। शुक्रवार तक घर लौट आएगा, लेकिन उसके मौत की खबर आई।

डॉग स्कवायड की मदद
पुलिस ने पतासाजी के लिए डॉग स्कवायड की भी मदद ली, लेकिन कोई खास सुराग नहीं मिला।