नहीं चेत रहे लोग
आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। पुलिस द्वारा भी ठगों से सावधान होने लगातार जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। इसके बावजूद भी लोग ठग के झांसे में आ रहे हैं। लोगों को जागरूकता अभियान के दौरान बार-बार बताया जा रहा है कि बैंक उपभोक्ताओं से क्रेडिट कार्ड का नंबर या एटीएम नंबर फोन पर नहीं मांगा जाता है, इसके बाद भी लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं।