Ganesh Utsav 2024: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चतुर्थी तिथि पर विराजित भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर शुरू हो गया है जो अनंत चतुर्दशी तक जारी रहेगा। इस कड़ी में ग्राम पंचायत धंवईपुर विकासखंड कटघोरा में भी ग्रामीणों ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन (Ganesh Visarjan 2024)नदी घाट पर किया।इस दौरान बच्चे, युवा सहित ग्रामवासी गणेश प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए नदी घाट पर शाम के समय पहुंचे थे। घाट के किनारे प्रतिमा को रखकर आरती कर रहे थे।